Monday, 2 May 2011
Friday, 29 April 2011
कमबख्त आत्मा
बकौल नगरनिगम मैं भारत का अल्पप्राण नागरिक हूं,
अपनी दैनिक जरूरतों से तालमेल बनाने के क्रम में
अपने मुहल्ले के सब्जीवाले, परचूनवाले और धोबी की
निगाहों में कुछ समस्याग्रस्त आदमी हूं ।
घर से काम पर निकलते हुये रोज,
“दास कैपिटल” को बैग की जगह आत्मा में
गहराई तक धांसने की कोशिश करता हुआ फटेहाल
आत्मा से दफ्तर में देश की खुशहाली पर कशीदे
दर्ज करता हूं ।
भटकता मन काम की जगह बार-बार
उस जीभ की तरफ जाता है जिसे घर के दरवाजे
पर कुछ कहते-कहते तालु में चिपका देखकर
हाथ जेब पर फिराता चला आया था ।
सुखद कल्पनाओं को व्यवस्था से उपजे
नातेदारियों की कीमत पर हलाल किया जाना तय था।
ठीक वैसे ही जैसे अवसर आने पर मुझे
कमबख्त साबित किया जाना तय था ।
---शिवप्रिय
Subscribe to:
Posts (Atom)